Delhi Rain Today News: दिल्ली में झमाझम बारिश; तेज हवाओं के साथ तरबतर हुई राजधानी, लोगों को गर्मी से राहत

दिल्ली में झमाझम बारिश; तेज हवाओं के साथ तरबतर हुई राजधानी, लोगों को गर्मी से राहत

Delhi Rain Today News

Delhi Rain Today News

Delhi Rain Today News: दिल्ली में शुक्रवार शाम झमाझम बारिश हुई है। जिससे राजधानी के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल गई। दिल्ली के लोग पिछले कुछ दिनों से काफी गर्मी झेल रहे थे। बताया जा रहा है कि, बिपरजॉय के प्रभाव के चलते दिल्ली में बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई थी।

आईएमडी ने ट्वीट कर कहा था कि अगले दो घंटों के दौरान नई दिल्ली के विवेक विवार, लाल किला, प्रीत विहार, राजीव चौक, इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, वसंत विहार, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंज कुंज, हौसखास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, छत्तरपुर, आयानगर के आस-पास हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

इसके अलावा पश्चिमी यूपी में एनसीआर (हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला) किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद (यूपी), कांधला, खतौली, सकोटी टांडा, हस्तिनापुर, बरेली, सहसवान, बदायूं, कासगंज (यूपी) और अलवर (राजस्थान) और गुरुग्राम-पानीपत (हरियाणा) के आस-पास के इलाकों में भी 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से  बारिश की संभावना है।

30 जून के आसपास दिल्ली पहुंचेगा मॉनसून

दिल्ली वालों को अभी मॉनसून का और इंतजार करना होगा। 30 जून के आसपास मॉनसून दिल्ली पहुंचेगा और इसके बाद ही दिल्ली के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल पाएगी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।