दिल्ली-भुवनेश्वर विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग: ईंधन की कमी और खराब मौसम बना कारण
Delhi-Bhubaneswar Flight Makes Emergency Landing in Jaipur
जयपुर। Delhi-Bhubaneswar Flight Makes Emergency Landing in Jaipur, दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को ईंधन की कमी के कारण बुधवार सुबह 11:23 बजे जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।
आपात स्थिति में दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहे विमान को एहतियातन जयपुर की तरफ मोड़ा गया। घटना के बाद तीन घंटे तक विमान के यात्री परेशान रहे। हालांकि इस दौरान यात्री विमान में ही बैठे रहे। जयपुर में विमान की तकनीकी जांच भी की गई। बाद में दोपहर 2:26 बजे भुवनेश्वर के लिए विमान ने जयपुर से उड़ान भरी।
वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता के अनुसार, भुवनेश्वर के रास्ते में खराब मौसम के कारण विमान को थोड़े समय के लिए जयपुर की ओर मोड़ा गया था।
मौसम में सुधार होने के बाद विमान ने भुवनेश्वर के लिए अपनी आगे की यात्रा फिर से शुरू कर दी है। इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने या विमान को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।