दीपेंद्र हुड्डा की भाजपा को खुली चुनौती: "हिम्मत है तो उन 5 सीटों पर कराएं उपचुनाव"; बागियों पर कसा तंज

दीपेंद्र हुड्डा की भाजपा को खुली चुनौती: "हिम्मत है तो उन 5 सीटों पर कराएं उपचुनाव"; बागियों पर कसा तंज

Deepender Hooda Issues Open Challenge to BJP

Deepender Hooda Issues Open Challenge to BJP

चंडीगढ़। Deepender Hooda Issues Open Challenge to BJP, अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार को उन पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की चुनौती दी है, जहां के कांग्रेस विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को वोट दिए। इन पांचों कांग्रेस विधायकों को कांग्रेस पार्टी निकाल चुकी है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इन पांचों कांग्रेस विधायकों ने कांग्रेस के विरुद्ध क्रॉस वोटिंग कर अपना राजनीतिक भविष्य तो खराब किया ही, साथ ही भाजपा भी उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। भाजपा ने इन पांचों विधायकों के वोट तो ले लिए, लेकिन उन्हें अपनी पार्टी में ज्वाइन नहीं करवा रही है।

सैलजा की बात का दिया जवाब

चंडीगढ़ में दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा के उस आरोप का कोई जवाब नहीं दिया, जिसमें सैलजा ने कहा था कि क्रॉस वोटिंग के समय वे लोग कहां थे, जो विधायकों को हिमाचल प्रदेश लेकर गए थे। कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और चार सांसद राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायकों को लेकर हिमाचल प्रदेश गए थे। कुमारी सैलजा का इशारा था कि जो लोग हिमाचल गए थे, वे ही चुनाव में पर्यवेक्षक थे। फिर क्रॉस वोटिंग कैसे हो गई।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा को चाहिए कि क्रॉस वोटिंग करने के आरोपित पांचों विधायकों मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इसराइल, शैली चौधरी, रेणु बाला और जरनैल सिंह को तुरंत अपनी पार्टी ज्वाइन कराए और पुन्हाना, हथीन, नारायणगढ़, सढ़ोरा व रतिया में उपचुनाव कराए।

अभय चौटाला पर किया पलटवार

उन्होंने इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला पर भी पलटवार किया। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अभय सिंह जितनी बार मेरा और मेरे पिता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम जपते हैं, अगर उतनी बार भगवान का नाम जपें तो उनका कल्याण संभव है।

सांसद के अनुसार, भूपेंद्र सिंह हुड्डा तो कई बार कह चुके कि अगर अभय सिंह चौटाला की भैंस दूध नहीं देगी तो वे इसका आरोप भी हम पर लगा देंगे। कांग्रेस के शहरी निकाय चुनाव में गुटबाजी से जुड़े सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा को लेकर जबरदस्त विरोध है। शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी।