सोनीपत में शव मिलने से सनसनी: रिश्तेदारी में गया शख्स मुड़कर जिंदा न लौटा, घर पहुंची खबर- वो तो मर गया है

सोनीपत में शव मिलने से सनसनी: रिश्तेदारी में गया शख्स मुड़कर जिंदा न लौटा, घर पहुंची खबर- वो तो मर गया है

dead body found in western yamuna link canal in sonipat

Sonipat News

Sonipat News : जिंदगी पर मौत का साया कभी भी आ सकता है| खबर हरियाणा प्रदेश के सोनीपत जिले से है| जहां एक शख्स का शव बरामद हुआ है| मिली जानकारी के अनुसार, शख्स का शव खुबडू गांव के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में बहता हुआ मिला| जिसके बाद आसपास सनसनी पैदा हो गई|

यह पढ़ें - चायवाले तो बहुत देखे होंगे, आज 'ग्रेजुएट चायवाली' से मिलिए, सोशल मीडिया पर Viral हो रही यह लड़की

 

बरहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवा अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले में आगे की जांच-पड़ताल कर रही है| पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गन्नौर वार्ड नंबर 10 वाल्मीकि मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। मृत शख्स के परिवार में मातम छाया हुआ है| परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है|

यह पढ़ें - Oh God: मौत होने के बाद अपनों की लाश खा जाते हैं यहां के लोग, जानिए क्यों करते हैं इतना वीभत्स अंतिम संस्कार

 

रिश्तेदारी में गया विकास वापिस जिंदा न लौट सका...

रिश्तेदारी में गया विकास वापिस जिंदा घर न लौट सका| बताया जा रहा है कि, विकास तीन दिन पहले अपनी किसी रिश्तेदारी में पानीपत गया था। इसके बाद उसे घर लौटकर आना था लेकिन वह तो नहीं आया उसका शव जरूर अब घर लौट रहा है| रिश्तेदारी में गया विकास मुड़कर ऐसे भी घर आएगा| इसका अंदाजा परिजनों को नहीं था|