Darul Uloom Deoband Reiterates

दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन पर सख्ती, नियम तोड़ने पर निष्कासन की चेतावनी

pp

Darul Uloom Deoband Reiterates

Darul Uloom Deoband ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही छात्रों के लिए परिसर में मल्टीमीडिया (स्मार्ट/एंड्रॉयड) मोबाइल फोन रखने पर प्रतिबंध को दोहराया है। संस्था प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निष्कासन तक शामिल है।

संस्था द्वारा पुराने और नए छात्रों के लिए जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि किसी छात्र के पास स्मार्टफोन या अन्य मल्टीमीडिया मोबाइल पाया जाता है, तो इसे गंभीर नियम उल्लंघन माना जाएगा।

दारुल इकामा के नाजिम-ए-आला मौलाना मुफ्ती अशरफ अब्बास ने बताया कि नया इस्लामिक शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है और छात्रों को पहले से ही सभी नियमों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विभिन्न राज्यों से करीब 1500 नए छात्रों को प्रवेश दिया गया है, जिन्हें स्पष्ट रूप से इस प्रतिबंध के बारे में अवगत कराया गया है।

प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय परिसर में अनुशासन बनाए रखने और छात्रों को पढ़ाई पर केंद्रित रखने के उद्देश्य से लिया गया है।