Daily Horoscope : मेष : आज अपनी सेहत के चिंता करने की कतई जरूरत नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे।
वृष : नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। भविष्य के बारे में कोई नई योजना बना सकते हैं।
मिथुन : आज के दिन परिवार में तनावपूर्ण माहौल बना रहेगा जिससे आपका मन बेचैन रहेगा।
कर्क : यह हंसी की चमक से उजला दिन है, जब ज्यादातर चीजें आपके मन के मुताबिक होंगी। आप दूसरों पर कुछ ज्यादा ख्र्चा कर सकते हैं।
सिंह : आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। दोस्त के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
कन्या : आज आपकी अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर होगी। आमतौर पर आज आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे।
तुला : जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग शांत रखने की जरूरत है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें।
वृश्चिक : आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
धनु : आज अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है।
मकर : अगर आप बहुत ज्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं। वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें।
कुंभ : आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकती है।
मीन : आज आपको अलग-अलग जिम्मेदारियां निभानी होंगी। मदद के लिए दूसरों पर बहुत ज्यादा निर्भर रहेंगे तो दुखी हो जाएंगे।
पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला