Cyber Fraudsters Posing as Bank

बैंक कस्टमर केयर बनकर साइबर ठगों ने उड़ाए 5 लाख रुपये, सुंदरनगर में मामला दर्ज

siber

Cyber Fraudsters Posing as Bank

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में साइबर ठगों ने बैंक कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति से करीब 5 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सुंदरनगर निवासी दीपक पांडे को एक महिला का फोन आया, जिसने खुद को बैंक के कस्टमर केयर से जुड़ी कर्मचारी बताया। बातचीत के दौरान महिला ने बैंकिंग प्रक्रिया का हवाला देते हुए उनसे क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी हासिल कर ली।

कुछ समय बाद दीपक पांडे को पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से करीब 5 लाख रुपये के कई लेन-देन किए जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना सुंदरनगर में शिकायत दर्ज कराई।

मंडी के पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।