लखनऊ में साइबर जालसाजी: एलडीए अधिकारियों के अकाउंट हैक

लखनऊ में साइबर जालसाजी: एलडीए अधिकारियों के अकाउंट हैक

Cyber ​​fraud in Lucknow

Cyber ​​fraud in Lucknow: Accounts of LDA officials hacked

लखनऊ। साइबर जालसाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आम जनता के साथ ही अब बड़े अधिकारी भी निशाने पर हैं।

बुधवार को जालसाजों ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निजी मोबाइल नंबर पर चल रहे वाट्सएप और अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया।

फेसबुक अकाउंट से कई लोगों से रुपयों की मांग की गई। जानकारी होने पर उपाध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की। घटना का संज्ञान लेते हुए साइबर सेल ने उनका व्हाट्सएप रिकवर कराते हुए मामले की जांच शुरू की है।

बुधवार शाम जालसाजों ने प्रथमेश कुमार का अकाउंट हैक कर लिया। इस बीच काफी प्रयास के बावजूद उपाध्यक्ष अपना वाट्सएप नहीं खोल पाए।

कुछ ही देर बाद जालसाजों ने अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा का फेसबुक अकाउंट भी हैक किया। फेसबुक पर मौजूद उनके कई मित्रों और परिचितों को जालसाजों ने मैसेज भेजकर रुपयों की मांग की।

मामले की जानकारी होते ही एलडीए उपाध्यक्ष ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। साथ ही लोगों से उनके मोबाइल नंबर से प्राप्त होने वाली किसी काल, मैसेज और अन्य मांग पर प्रतिक्रया नहीं देने की अपील की।

पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध कमलेश दीक्षित ने बताया कि साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए उनका व्हाट्सएप अकाउंट रिकवर करा दिया। टीम को जांच में लगाया गया है।

एलडीए की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि पुलिस और साइबर सेल ने कार्रवाई कर निजी मोबाइल नंबर का एक्सेस पुनः सुरक्षित रूप से प्राप्त कर लिया है।