Cyber ​​cell got back Rs 27 lakh to the victim of fraud of more than Rs 31 lakh
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

साइबर सेल ने 31 लाख से ज्यादा के फ्रॉड में पीड़ित को 27 लाख रुपये वापस दिलवाए

Cyber ​​cell got back Rs 27 lakh to the victim of fraud of more than Rs 31 lakh

Cyber ​​cell got back Rs 27 lakh to the victim of fraud of more than Rs 31 lakh

Cyber ​​cell got back Rs 27 lakh to the victim of fraud of more than Rs 31 lakh- नोएडा। नोएडा में साइबर अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते लोगों के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी हो रही है। साइबर सेल पीड़ितों को लूटी गई रकम लौटाने का भी काम कर रहा है।

इसी कड़ी में साइबर सेल ने एक व्यक्ति से 31 लाख से ज्यादा के फ्रॉड में उसके अकाउंट में 27 लाख रुपए वापस लौटाए हैं। बाकी रकम के लिए लगातार काम चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक थाना नॉलेज पार्क में साइबर सेल के लिखे गए एक मुकदमे में पीड़ित के साथ टेलीग्राम के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट पर बड़ा लाभ होने का झांसा देकर 31,85,987 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।

थाना नॉलेज पार्क साइबर हेल्प डेस्क व साइबर सेल ग्रेटर नोएडा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 27 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए। शेष रकम को वापस करने की प्रक्रिया चल रही है।