मुरादाबाद में ISIS सक्रिय सदस्य हारिश अली गिरफ्तार, एटीएस ने शुरू की रिमांड प्रक्रिया
ctive ISIS Member Harish Ali Arrested
लखनऊ। ctive ISIS Member Harish Ali Arrested, एटीएस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS के आनलाइन मॉड्यूल से जुड़े सक्रिय सदस्य हारिश अली को जल्द ही रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
अभी तक की पूछताछ के बाद उससे कई और लोगों की जानकारी एटीएस की टीमों को मिली हैं। एटीएस ने इनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
गौरतलब है कि हारिश को एटीएस ने पिछले दिन मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था। आरोपित सहारनपुर निवासी बीडीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है। पिछले काफी समय से वह इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के जरिए आइएसआइएस की विचारधारा के साथ युवाओं को जोड़ रहा था।
मुरादाबाद से गिरफ्तार हुआ बीडीएस का छात्र हारिश अली
वह इंस्टाग्राम के अलावा सेशन और डिस्कार्ड जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफार्म पर फर्जी नामों और वीपीएन का उपयोग कर आइएसआइएस समर्थित ग्रुप संचालित कर रहा था।
एटीएस को उसके मोबाइल से इससे संबंधित काफी जानकारियां मिली हैं। इंटरनेट मीडिया पर उसके द्वारा बनाए गए विभिन्न ग्रुपों से जुड़े लोगों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही इन्हें भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।