मंडी में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़: साफ मौसम और तेज धूप के बीच 63 हजार से अधिक मतदाता चुन रहे अपनी सरकार
Crowds gathered at polling stations in Mandi since morning
मंडी। नगर निकायों के चुनाव में मतदान करने के लिए लोगों में रविवार सुबह ही लोगों में उत्साह दिखा। सुबह सात बजे से पहले ही लोग अपने अपने पोलिंग स्टेशनों पर मतदान करने के लिए लाइनों में खड़े हो गए थे।
मंडी में नगर निगम मण्डी, नगर परिषद नेरचौक, जोगेंद्रनगर, सुंदरनगर, सरकाघाट और नगर पंचायत दीवाल से लेकर शोक के लिए मतदाल प्रक्रिया आरंभ हुई है। जिले में 63356 मतदाता, एक सौ अस्सी उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज करेंगे।
सुबह मौसम साफ होने और तेज धूप को देखते हुए लोग सुबह ही पोलिंग स्टेशनों की ओर निकल गए पुरानी मंडी, आई टी आई, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिजू, मॉडल बूथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छता, मंडी सहित नेरचौक, सरकाघाट, में बने बूथों में लोगों की लाइने सुबह ही लग गईं। अपने अपने पोली के इंजन के पास लोक्ड मैं अपना नंबर ढूंढते नजर आए, तो वही प्रत्याशी भी लोगों से मतदान की अपील करते दिखे।