UP में अपराधी पहले कभी इतना बेखौफ नहीं थे: अखिलेश बोले- ‘BJP सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है’

UP में अपराधी पहले कभी इतना बेखौफ नहीं थे: अखिलेश बोले- ‘BJP सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है’

Akhilesh Attack On BJP

Akhilesh Attack On BJP

लखनऊ: Akhilesh Attack On BJP: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार(BJP Government) में कानून व्यवस्था(law and order) पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इस सरकार ने आम जनता का भरोसा खो दिया है। सरकार की कार्यशैली ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। अपराधी पहले कभी इतना बेखौफ नहीं थे। दिनदहाड़े सड़क पर हत्याएं हो रही हैं।

सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा कि जालौन के एट में परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या(broad daylight shooting) कर दी गई। उन्नाव में जेल से छूटते ही बलात्कारियों ने पीड़िता के घर को तोड़ा और फिर जला दिया। उसके साथ-साथ उसकी सात माह की बच्ची भी झुलस गई। महिलाओं और बच्चियों के अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश देश में टाप पर है।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली संदिग्ध है। जनता का पुलिस पर भरोसा नहीं है। भाजपा सरकार में लोगों ने न्याय की उम्मीद छोड़ दी है। 

सत्ता संरक्षित गुंडों और अपराधियों के सामने पुलिस नतमस्तक है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए जनता को एकजुट होकर भाजपा को हराना होगा, तभी प्रदेश में दोबारा से लोकतंत्र, संविधान, न्याय और कानून व्यवस्था की स्थापना हो सकेगी।

यह पढ़ें:

उन्नाव: संदिग्ध हालातों में गैंगरेप पीड़िता के घर में लगी आग, दो मासूम झुलसे

अतीक अहमद के हत्यारों को बनना था गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई; देखते थे इंटरव्यू और वीडियोज, नाम-काम और हिंदुत्व के मिजाज से प्रभावित थे

अतीक अहमद की हत्या के बाद CM योगी की हुंकार, VIDEO; बोले- यूपी में अब कोई अपराधी या माफिया धमका नहीं सकता, देखें और क्या कहा?