कोर्ट ने सुनाई थी 20 साल की सजा, 15 साल से था फरार, अब बुलंदशहर पुलिस ने किया गिरफ्तार
BREAKING
'अगर शेख हसीना को हमें न सौंपा गया तो...' बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने भारत को जारी किया कड़ा बयान, इंडिया से भी स्टेटमेंट जारी भारतीय सेना प्रमुख का बड़ा बयान; कहा- ऑपरेशन सिंदूर तो बस एक ट्रेलर था, हमें लंबे युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए, चीन पर भी बयान पूर्व PM शेख हसीना को मौत की सजा; बांग्लादेश की अदालत ने फांसी देने का दिया आदेश, मानवता के खिलाफ अपराध में दोषी करार भयानक मंजर! खदान धंसने से 70 लोगों की मौत; हादसे से दहल उठा ये देश, सामने आया VIDEO बेहद डरावना, मची चीख-पुकार हाहाकार! सऊदी अरब में बहुत भीषण हादसा; 40 से ज्यादा भारतीयों की मौत, तेल टैंकर से टकराई बस, हेल्पलाइन नंबर हुए जारी

कोर्ट ने सुनाई थी 20 साल की सजा, 15 साल से था फरार, अब बुलंदशहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोर्ट ने सुनाई थी 20 साल की सजा

कोर्ट ने सुनाई थी 20 साल की सजा, 15 साल से था फरार, अब बुलंदशहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के थाना बल्लभगढ़ क्षेत्र में वर्ष 2000 में हुई एक हत्या का दोषी 5000 का इनामी कैदी 15 साल से पुलिस की आंख में धूल झोंक कर लगातार फरार चल रहा था। शनिवार को नरसेना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि नरसेना थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी गुलाब उर्फ पप्पू सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह वर्ष 2000 में बल्लभगढ़ में हुई एक हत्या में दोषी था और न्यायालय ने 20 वर्ष की सजा सुनाई थी। दोषी करीब 15 वर्ष पूर्व 6 माह के पैरोल पर जेल से रिहा किया गया था। पैरोल का समय समाप्त होने के बाद वापस जेल नहीं लौटा था और फरार हो गया था। हरियाणा पुलिस लगातार गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। लेकिन दोषी लगातार पुलिस को चकमा देता चला आ रहा था। हरियाणा पुलिस ने जिस पर ₹5000 का पुरस्कार घोषित कर दिया था। शनिवार को नरसेना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे सजायाफ्ता कैदी पप्पू को धर दबोचा। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सजायाफ्ता कैदी को हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया है।