“सोशल मीडिया पर विवादित लाइव, बिलासपुर पुलिस जांच में जुटी”
Controversial live stream on social media
बिलासपुर (बंशीधर): Controversial live stream on social media, थानाकोट कहलूर में फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो और टिप्पणियां डालने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में कर्ण कुमार निवासी नीला डाकघर लखनू तहसील श्री नयनादेवी ने कहा कि गत 4 मार्च को फेसबुक पर एक व्यक्ति ने एक लाइव वीडियो प्रसारित किया तथा इसमें कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी पोस्ट की गईं।
शिकायतकर्त्ता के अनुसार उक्त वीडियो में पुलिस विभाग और क्षेत्र के कुछ गण्यमान्य व्यक्तियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा संबंधित फेसबुक आईडी और वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है।