दिल्ली: एलपीजी की किल्लत और कालाबाजारी पर 'कंट्रोल रूम' की पैनी नजर; 22 ठिकानों पर छापेमारी, एक FIR दर्ज

दिल्ली: एलपीजी की किल्लत और कालाबाजारी पर 'कंट्रोल रूम' की पैनी नजर; 22 ठिकानों पर छापेमारी, एक FIR दर्ज

Control Room Keeps a Sharp Watch on LPG Shortages and Black Marketing

'Control Room' Keeps a Sharp Watch on LPG Shortages and Black Marketing

नई दिल्ली। 'Control Room' Keeps a Sharp Watch on LPG Shortages and Black Marketing, एलपीजी सिलिंडर आपूर्ति की स्थिति और कालाबाजारी की शिकायतों पर नजर रखने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। यहां आने वाली शिकायतों के आधार पर 22 स्थानों पर छापेमारी करने के साथ ही अवैध रूप से रसोई गैस सिलिंडर भंडारण करने पर एक एफआइआर दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि राजधानी में घरेलू और व्यवसायिक एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति में किसी तरह की परेशानी नहीं है। यहां ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने दिल्लीवासियों से किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट में न आने की अपील की हैं।

बैकलॉग को तेजी से खत्म किया जा रहा

उन्होंने कहा कि तीन अप्रैल को दिल्ली में कुल 1,11,504 एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग की गई। वहीं, 1,26,379 सिलिंडरों की डिलीवरी की गई। बैकलॉग को तेजी से खत्म किया जा रहा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग के बाद औसत डिलीवरी समय 4.37 दिन रह गया है।

कंट्रोल रूम से आपूर्ति की स्थिति की निगरानी की जा रही हैं। यहां प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। कई मामलों को दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को भेजा गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 22 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान रोहिणी जिले के नार्थ रोहिणी थाना क्षेत्र में छह एलपीजी सिलिंडर बरामद किए गए। एफआईआर भी दर्ज की गई।

मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों को सलाह दी है कि वे गैस एजेंसियों या एलपीजी गोदामों पर भीड़ न लगाएं। एक बार सिलेंडर बुक करने के बाद वह निर्धारित समय के भीतर सीधे उपभोक्ता के घर पहुंचा दिया जाएगा।