कांग्रेस ने 20 वार्डों में से 17 प्रत्याशियों के नाम किए घोषित, दो पूर्व पार्षदों को भी टिकट मेयर सुधा भारद्वाज कल करेंगी नामांकन दाख्खिल

कांग्रेस ने 20 वार्डों में से 17 प्रत्याशियों के नाम किए घोषित, दो पूर्व पार्षदों को भी टिकट मेयर सुधा भारद्वाज कल करेंगी नामांकन दाख्खिल

Congress announces candidates for 17 out of 20 wards

Congress announces candidates for 17 out of 20 wards

अर्थ प्रकाश आदित्य शर्मा
पंचकूला।
नगर निगम चुनाव के लिए बुधवार को हरियाणा कांग्रेस कमेटी की तरफ से पंचकूला निगम चुनाव के लिए 20 वार्डों में से 17 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई, जिनमें दो निवर्तमान पार्षद रह चुके हैंं। जबकि तीन पार्षदों के नाम कल घोषित किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह द्वारा जारी की गई सूची में महिला आरक्षित वार्ड नंबर 2, सामान्य श्रेणी के वार्ड नंबर 14 और अनुसूचित जाति महिला के वार्ड नंबर 16 में फिलहाल प्रत्याशियों के नाम को पेंडिंग रखा गया है।


देरशाम प्रत्याशियों के घोषित किए गए नामों में महिला वार्ड नंबर 1 से पायल सोंधी को मैदान में उतारा है। इस वार्ड के अंतर्गत सकेतड़ी, भैंसा टिब्बा, एमडीसी-6 और एमडीसी 4 एरिया शामिल है। वार्ड नंबर 3 जिसके अंतर्गत सेक्टर 7 व 8 आते हैं वहां से रजनीश सिंगला, वार्ड नंबर 4 सेक्टर 9 व 10 से राजीव चौधरी, वार्ड 5 सेक्टर 15 से विजय शर्मा, वार्ड 6 सेक्टर 16, 17 और सेक्टर 18 से दर्शन लाल उर्फ डीएल शर्मा, अनूसूचित वार्ड नंबर 7, जिसके अंतर्गत राजीव कालोनी आती है वहां से पंकज वाल्मीकि, वार्ड नंबर 8 इंदिरा कालोनी और बुढनपुर से पार्षद रह चुकीं उषा रानी, वार्ड नंबर 9 सेक्टर 19, इंडस्ट्रीयल एरिया फेज 2 से सुरिंदर सिंह, वार्ड 10 अभयपुर, सेक्टर 14, इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 से बलजीत सिंह, महिला वार्ड नंबर 11 सेक्टर 12, 12ए, रैली, रैला गांव से अंजू, वार्ड नंबर 12 सेक्टर 11, हरिपुर, सेक्टर 4 से जगजीत सोही, वार्ड 13 सेक्टर 4 और सेक्टर 21 से पार्षद रह चुके अक्ष्यदीप चौधरी, वहीं वार्ड नंबर 14 जिसके अंतर्गत सेक्टर 21 का कुछ हिस्सा, महेशपुर, मद्रासी कालोनी, सेक्टर 20 में फतेहपुर गांव के नजदीक की सोसायटियां और फतेहपुर गांव आते हैं, वहां कैंडिडेट का नाम घोषित होना बाकी है। इसी प्रकार महिला वार्ड नंबर 15 सेक्टर 20 व गांव कुंडी से सरस्वती देवी, अनुसूचित जाति महिला वार्ड नंबर 16 में प्रत्याशी का नाम पेंडिंग रखा गया है, जिसके अंतर्गत चंडीकोटला, बीड़ घग्गर व खडग़ मंगोली के एरिया आते हैं। वहीं अनुसूचित जाति के वार्ड नंबर 17 खडग़मंगोली का कुछ हिस्सा, चौकी गांव, सेक्टर 23, 24, 25, नग्गल मोगीनंद व नाडा से मुकेश सिरसवाल, महिला बीसी बी वार्ड नंबर 18 गांव बाना, मदनपुर, सेक्टर 26, 27 व 28 से अमनदीप कौर, बीसीए महिला वार्ड नंबर 19 रामगढ़, बिल्ला, जयवंतगढ़, ढबकौरी, माणक्यां व भानू एरिया से प्रत्याशी नजमा और वार्ड नंबर 20 जिसके अंतर्गत गांव कोट, खंगेसरा, टोका, अलीपुर, सुखदर्शनपुर, नग्गल, जलौली और गांव खटौली आते हैं, से विकास राणा को प्रत्याशी नियुक्त किया गया है।


कांग्रेसी मेयर-पार्षद प्रत्याशी कल दाखिल करेंगे नामांकन


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय चौहान ने संपर्क करने पर बताया कि बुधवार को पंचकूला नगर निगम के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई, जिसमें तीन प्रत्याशियों के नाम पेंडिंग रखे गए हैं, उनके नामों की घोषणा कल तक कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज सहित घोषित किए गए प्रत्याशी शुक्रवार को अपने अपने नामांकन दाखिल करेंगे।