Confusion Over Bakrid

पंजाब में बकरीद की छुट्टी को लेकर कन्फ्यूजन, 27 या 28 मई?

undefined

Confusion Over Bakrid

पंजाब में इस बार बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टी को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पंजाब सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार 27 मई को बकरीद की छुट्टी घोषित की गई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने अब अवकाश की तारीख बदलकर 28 मई कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, चांद दिखने की तारीख में बदलाव और धार्मिक परंपराओं के अनुसार ईद-उल-अजहा की नई तारीख तय की गई है। इसी के चलते केंद्र सरकार ने दिल्ली स्थित केंद्रीय प्रशासनिक कार्यालयों सहित अन्य केंद्रीय संस्थानों में 28 मई को अवकाश घोषित किया है।

हालांकि, पंजाब सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई नया आदेश या संशोधन जारी नहीं किया गया है। ऐसे में राज्य के सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि आखिर पंजाब में बकरीद की छुट्टी 27 मई को होगी या 28 मई को।

लोग अब पंजाब सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, ताकि अवकाश की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके।