चंडीगढ़ में कलेक्टर रेट बढ़े, 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी रजिस्ट्री होगी महंगी
Collector Rates Increased in Chandigarh
Chandigarh प्रशासन ने नए वित्तीय वर्ष के लिए कलेक्टर रेट की अधिसूचना जारी कर दी है। नए रेट 1 अप्रैल से लागू होंगे, जिससे शहर में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। प्रशासन ने रिहायशी, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और कृषि भूमि के कलेक्टर रेट में 10 से 22 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है।
हालांकि प्रस्तावित बढ़ोतरी को लेकर इस बार लोगों की ओर से ज्यादा विरोध नहीं आया, लेकिन इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और रिहायशी जमीन के रेट कम करने की मांग जरूर उठी थी। नए कलेक्टर रेट लागू होने के बाद शहर में जमीन और संपत्ति की कीमतों पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों और स्वतंत्र मकानों के कलेक्टर रेट भी बढ़ाए गए हैं। ग्राउंड फ्लोर के लिए 11,000 रुपये प्रति वर्ग फुट, पहली मंजिल के लिए 9,000 रुपये, दूसरी मंजिल के लिए 8,000 रुपये और तीसरी मंजिल के लिए 7,200 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर तय की गई है।