"सीएम योगी का सिंगापुर-जापान दौरा: विदेश में भी भगवा पहनावा"
CM Yogi's Singapore-Japan visit
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी सिंगापुर और जापान दौरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस बार चर्चा का केंद्र उनका पहनावा है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेश यात्रा के दौरान भी भगवा वस्त्र में ही नजर आएंगे.
जानकारी के अनुसार, सीएम योगी 22 फरवरी को सिंगापुर के लिए रवाना होंगे. इसके बाद उनका जापान दौरा प्रस्तावित है. इस यात्रा में पहली बार किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के भगवा पहनकर विदेश जाने की बात सामने आई है, जिससे राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा हो रही है.
भगवा पहनकर विदेश जाने को लेकर चर्चा तेज