काशी पहुंचे सीएम योगी, बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के किए दर्शन,
CM Yogi Visits Kashi Vishwanath
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह वाराणसी (काशी) पहुंचे, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने बाबा काल भैरव के दरबार में श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे भक्तों ने ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरे परिसर को गूंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा और धर्मेंद्र सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ काशी में चल रहे विकास कार्यों के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।