CM योगी गोरखपुर से करेंगे पौधरोपण महायज्ञ की शुरुआत, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

CM योगी गोरखपुर से करेंगे पौधरोपण महायज्ञ की शुरुआत, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

Massive Plantation Drive

Massive Plantation Drive

लखनऊ। Massive Plantation Drive: प्रदेश में रविवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए अब तक का सबसे बड़ा पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत पूरे प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का कहना है कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से मुकाबले का व्यापक अभियान बनाया जाएगा।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ स्थित जनभवन में पौधारोपण करेंगी, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे पौधा लगाएंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ में अभियान का नेतृत्व करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी लखनऊ विश्वविद्यालय में पौधारोपण करेंगे। प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलने वाले इस महाअभियान में वन विभाग के अलावा 26 अन्य सरकारी विभाग भी शामिल होंगे।

पौधारोपण के लिए पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर, नीम, शीशम, जामुन, महुआ, आम, इमली, सहजन, गुलमोहर सहित स्थानीय जलवायु के अनुकूल फलदार, छायादार और पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों का चयन किया गया है। वन विभाग के माध्यम से चल रहे पौधारोपण अभियान को साफ्टवेयर पर आनलाइन अपलोड भी किया जाएगा।