सीएम योगी का 'इंडी' गठबंधन पर प्रहार: "विपक्ष का आचरण द्रौपदी के चीरहरण जैसा; आधी आबादी कभी नहीं करेगी माफ"

सीएम योगी का 'इंडी' गठबंधन पर प्रहार: "विपक्ष का आचरण द्रौपदी के चीरहरण जैसा; आधी आबादी कभी नहीं करेगी माफ"

CM Yogi Slams INDI Alliance

CM Yogi Slams 'INDI' Alliance

लखनऊ। CM Yogi Slams 'INDI' Alliance, लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक (131वां संविधान संशोधन विधेयक) के पारित नहीं हो पाने से उत्पन्न राजनीतिक स्थितियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारवार्ता में विपक्ष खासकर सपा और कांग्रेस को घेरा। 

सीएम ने कहा, आधी आबादी के साथ खड़ा देश व प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा, कि महिलाओं को 33 से 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व का अभिनव प्रयास पीएम मोदी ने किया है। कांग्रेस, सपा, तृणमूल, राजद, डीएमके इसमें बाधा बन गए। इस इंडी गठबंधन के पास अपने पाप धोने का मौका था। स्टेट गेस्ट हाउस कांड जैसे पापों से सपा प्रायश्चित कर सकती थी। पूरा NDA देश प्रदेश की आधी आबादी के साथ खड़ा है।

देश से माफी मांगनी चाहिए

सीएम ने कहा, कि INDI गठबंधन को इस कृत्य के लिए आधी आबादी से माफी मांगनी चाहिए। सीएम ने कहा, कि आधी आबादी इन्हें इनके कृत्य के लिए कभी माफ नहीं करेगी। सीएम ने जनता के बीच बेनकाब करने के लिए पार्टी के कार्यक्रमों की घोषणा भी की।

द्रौपदी के चीरहरण जैसा रहा आचरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष का आचरण भरी सभा में द्रौपदी के चीरहरण जैसा रहा। इंडी गठबंधन ने नारियों के प्रति अपनी घटिया सोच दिखाई। सपा ने मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण की बात कह बाबा साहब के विचारों का अपमान किया। धर्म के आधार पर आरक्षण की बात पूर्णतः संविधान विरोधी आचरण है, महिला सशक्तिकरण के लिए प्रोग्रेसिव सोच के साथ यह बिल लाया गया था।

 शाहबानो प्रकरण पर विपक्ष को घेरा

सीएम ने सवाल करते हुए कहा, तब कहां था विपक्ष जब शाहबानो प्रकरण आया था, भाजपा सरकार ने तीन तलाक पर कानून लाया। उनसे पूछा जाना चाहिए, कि "नारी, गरीब, अन्नदाता और युवा" के विरोध में क्यों ?

पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी उपस्थित थे।