CM Yogi Feeds Milk To Leopard Cub: सीएम योगी आदित्यनाथ ने तेंदुए के बच्चे को पिलाया दूध

CM योगी का अपना अंदाज: चिड़ियाघर पहुंचे थे, तेंदुए के बच्चे को गोद में उठा लिया, दूध पिलाते दिखे, VIDEO वायरल

CM Yogi Feeds Milk To Leopard Cub

CM Yogi Feeds Milk To Leopard Cub

CM Yogi Feeds Milk To Leopard Cub : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तेंदुए के बच्चे को गोद लेकर दूध पिलाते हुए नजर आए हैं| दरअसल, सीएम योगी बुधवार को शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान (गोरखपुर चिड़ियाघर) में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे| जहां इसी दौरान उन्होंने चिड़ियाघर का दौरा किया और इस बीच ही वह तेंदुए के शावक यानि बच्चे को दूध पिलाते हुए दिखे।

वहीं, सीएम योगी ने तेंदुए के बच्चे को सिर्फ दूध ही नहीं पिलाया बल्कि उसका नामकरण भी किया| बताया जाता है कि, चिड़ियाघर के अंदर एक मादा तेंदुआ ने हाल ही में शावकों को जन्म दिया है| इन शावकों को अभी चिड़ियाघर के पशु चिकित्सालय में रखा गया है|

वीडियो (ANI के हवाले से)