CM Sukhvinder Singh Sukhu Corona Positive

हिमाचल के CM को कोरोना हुआ; सुखविंदर सिंह सुक्खू की हेल्थ रिपोर्ट कुछ ऐसी, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके थे

CM Sukhvinder Singh Sukhu Corona Positive

CM Sukhvinder Singh Sukhu Corona Positive

CM Sukhvinder Singh Sukhu Corona Positive: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कोरोना हो गया है| COVID-19 टेस्ट में सुक्खू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| वहीं, कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सुक्खू क्वारंटीन हो गए हैं| रिपोर्ट नेगेटिव आने तक अब वह क्वारंटीन ही रहेंगे|

सुक्खू का कोरोना टेस्ट क्यों हुआ?

बताया जाता है कि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में मौजूद हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के चलते उनका कोरोना टेस्ट किया गया था| लेकिन सुक्खू की जब कोरोना रिपोर्ट आई तो उसमें वह पॉजिटिव निकले और इसके बाद उनकी पीएम मोदी से मुलाकात नहीं हो सकी|

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके थे

बतादें कि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भी हिस्सा ले चुके थे| हाल ही में वह हिमाचल से राजस्थान पहुंचे थे और उन्होंने राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया था|

भारत जोड़ो यात्रा से सुक्खू की तस्वीरें

CM Sukhvinder Singh Sukhu
CM Sukhvinder Singh Sukhu
CM Sukhvinder Singh Sukhu
CM Sukhvinder Singh Sukhu