CM Sukhu Announces Major Reforms:

फतेहपुर दौरे पर CM सुक्खू की बड़ी घोषणाएं: 151 स्कूल CBSE पैटर्न पर, हिमकेयर घोटाले की जांच के आदेश

pp

CM Sukhu Announces Major Reforms:

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फतेहपुर दौरे के दौरान शिक्षा, अर्थव्यवस्था और जनकल्याण से जुड़े कई अहम ऐलान किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 151 स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न पर लाया गया है और इन स्कूलों में 30 जून तक शिक्षकों की नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने पिछली भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्व सरकार को वर्तमान सरकार से लगभग 60 हजार करोड़ रुपये अधिक प्राप्त हुए, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च कर ऐसी इमारतें बनाई गईं, जो आज भी खाली पड़ी हैं।

हिमकेयर योजना में अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें बड़े स्तर पर गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिनमें गलत तरीके से ऑपरेशन दर्ज किए गए। इस मामले में सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार प्राकृतिक हल्दी, दूध और मछली पालन जैसे उत्पादों को समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। कांगड़ा जिले के ढगवार में 200 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है, जिससे दुग्ध उत्पादकों को बड़ा लाभ मिलेगा।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अनाथ बच्चों, विधवाओं और एकल नारियों के लिए विशेष योजनाएं लागू करने की बात कही। उन्होंने बताया कि ‘अपना परिवार–सुखी परिवार योजना’ के तहत गरीब परिवारों को पेंशन और मुफ्त बिजली जैसी सुविधाएं दी जा रही है