CM Manohar Lal Bullet Riding| हरियाणा CM बुलेट दौड़ाकर करनाल एयरपोर्ट पहुंचे; आज अमृतसर दौरे पर हैं मनोहर लाल

हरियाणा CM बुलेट दौड़ाकर करनाल एयरपोर्ट पहुंचे; VIDEO देखा आपने? आज अमृतसर दौरे पर हैं मनोहर लाल

CM Manohar Lal Riding Bullet Reaches Karnal Airport

CM Manohar Lal Riding Bullet Reaches Karnal Airport

CM Manohar Lal Bullet Riding: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जब मंगलवार सुबह करनाल एयरपोर्ट को रवाना हुए तो बड़े अनोखे अंदाज में देखे गए। कारों के काफिले को छोड़ मनोहर लाल बुलेट दौड़ाते हुए नजर आए। बुलेट पर वह अकेले ही सवार थे। मनोहर लाल के साथ चलने वाला पूरा काफिला भी बाइकों पर ही देखा गया। दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल को हर मंगलवार को कार फ्री डे घोषित करने की घोषणा थी। जिसके तहत मनोहर लाल ने बुलेट की सवारी की और अपने गंतव्य तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट करते हुए कहा- "कार फ्री डे" हो या "नशामुक्त हरियाणा" बनाने का संकल्प हो बिना जनसहयोग के पूरा नहीं हो सकता! “कार फ्री डे” पर करनाल एयरपोर्ट तक की यात्रा बाइक द्वारा करके, आज के दिन कार ट्रैफिक कम करने का एक छोटा सा प्रयास मेरा भी रहा। मुझे आशा है कि प्रदेश के जागरूक लोग इस सन्देश को आगे बढ़ाकर लोगों को 'मात्र एक दिन' कार त्यागने को प्रेरित करेंगे।

 

अमृतसर दौरे पर हैं मनोहर लाल

दरअसल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज पंजाब के अमृतसर दौरे पर हैं। वह यहां केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे। जानकारी दी गई गई कि, इस दौरान मनोहर लाल के द्वारा बहुत से अहम विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा पानी के बंटवारे और BBMB जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। SYL नहर का निर्माण और पंजाब विश्वविद्यालय से हरियाणा के कॉलेजों को संबंध करने के विषय भी बैठक में रखे जाएंगे। इसके अलावा हरियाणा में परिवार पहचान पत्र के जरिए आई पारदर्शिता के विषय में भी अवगत कराया जाएगा।