Chandigarh को पंजाब को देने का प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने विधानसभा में किया पेश

पंजाब विधानसभा में CM भगवंत मान ने Chandigarh को लेकर उठाया यह कदम, देखें क्या किया?

CM Mann presented a motion Chandigarh give to Punjab in the assembly

CM Mann presented a motion Chandigarh give to Punjab in the assembly

Punjab News : पंजाब में विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज बुलाया गया है| इस सत्र को लेकर जहां पहले ही यह चर्चा थी कि पंजाब की भगवंत मान सरकार चंडीगढ़ में केंद्रीय सर्विस रूल्स के खिलाफ प्रस्ताव पेश करेगी तो वही हुआ भी| दरअसल, पंजाब के CM भगवंत मान ने चंडीगढ़ में केंद्रीय सर्विस रूल्स का विरोध करते हुए विधानसभा में चंडीगढ़ को पंजाब को देने प्रस्ताव पेश किया| CM भगवंत मान ने कहा कि पंजाब एक बार फिर चंडीगढ़ पर अपना दावा करता है| चंडीगढ़ को पंजाब को दिया जाए|

दरअसल, पेश प्रस्ताव में कहा गया कि पंजाब पुनर्गठन एक्ट 1966 के तहत चंडीगढ़ को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया था। पंजाब का कुछ हिस्सा चंडीगढ़ को दिया गया था। केंद्र सरकार ने हाल में पहले भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में जहां हरियाणा-पंजाब की हिस्सेदारी में असंतुलन पैदा करने की कार्रवाई की तो वहीं चंडीगढ़ में जहां पंजाब-हरियाणा की 60-40 की हिस्सेदारी चलती है, वहां भी असंतुलन की स्थिति पैदा की है| केंद्र सरकार द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन के सभी कर्मचारियों-अधिकारियों को केंद्रीय सर्विस रूल्स के अंदर ले लिया गया है| जो कि पंजाब पुनर्गठन एक्ट 1966 के विरुद्ध है|

पेश प्रस्ताव में आगे कहा गया चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी बनाया गया था और देखा गया है कि जब भी किसी राज्य का बंटवारा हुआ तो राजधानी मूल राज्य के पास रहती है। इसलिए चंडीगढ़ पर पंजाब का मुकम्मल तौर पर दावा है। पहले भी सदन में चंडीगढ़ को पंजाब को देने के लिए प्रस्ताव आ चुके हैं और अब फिर से चंडीगढ़ को तुरंत पंजाब को देने के लिए प्रस्ताव पेश किया जा रहा है।

बतादें कि, चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय सर्विस रूल्स लागू करने वाले केंद्र के फैसले पर पंजाब की राजनीति में बड़े स्तर पर खलबली मच गई है| पंजाब कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अकाली दल के लोग केंद्र के इस ऐलान के विरोध में उतरे हुए हैं| दरअसल, पहले चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों पर पंजाब सिविल सर्विस रूल्स लागू होते थे। इसलिए पंजाब की राजनीति में कोहराम मचा हुआ है| इसके अलावा चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है लेकिन पंजाब चंडीगढ़ पर अपना हक ज्यादा जताता है| वहीं, हक जताने की लड़ाई भी समय-समय पर देखने को मिलती रहती है|

 

 
[ਲਾਈਵ] 16ਵੀਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਇੱਕ ਰੋਜ਼ਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਬੈਠਕ।

[ਲਾਈਵ] 16ਵੀਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਇੱਕ ਰੋਜ਼ਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਬੈਠਕ। ... [Live] One day special sitting of first session of 16th Punjab Vidhan Sabha

Posted by Government of Punjab on Thursday, March 31, 2022