बेअदबी कानून पर CM मान का बड़ा बयान, बोले- किसी कीमत पर नहीं होगा कानून में बदलाव
- By Gaurav --
- Saturday, 09 May, 2026
CM Bhagwant Mann Refuses
पंजाब सरकार द्वारा लाए गए बेअदबी विरोधी कानून को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने साफ कर दिया है कि सरकार किसी भी कीमत पर इस कानून को वापस नहीं लेगी और न ही इसमें कोई बदलाव किया जाएगा।
दरअसल, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार Giani Kuldeep Singh ने पंजाब सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि कानून से उन प्रावधानों को हटाया जाए जो श्री गुरु ग्रंथ साहिब, खालसा पंथ और सिख समुदाय की भावनाओं के खिलाफ हैं।
इस मुद्दे पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पूरे पंथ ने इस सख्त कानून का समर्थन किया है, लेकिन सिर्फ एक खास परिवार को इससे आपत्ति है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मान-मर्यादा की रक्षा करना और बेअदबी जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने दोहराया कि यह कानून भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बनाया गया है और सरकार इस पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।