पंजाब में सरकार के अंदर जल्दी एक और एक्शन! CM भगवंत मान अब अपने इस मंत्री से हुए खफा... फेरबदल करने की चर्चा
BREAKING
PM मोदी के चुनाव लड़ने पर 6 साल का बैन नहीं; दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी याचिका, जस्टिस सचिन दत्ता ने की ये टिप्पणी पंजाब में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट; प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग को यहां से टिकट, 4 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार जेल से बाहर आएंगे केजरीवाल? गिरफ्तारी के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मामला सुनने 2 जजों की बेंच बैठेगी, फैसले पर सबकी नजर AAP सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ फर्जी खबर चलाई; पंजाब में इस यूट्यूब चैनल पर FIR दर्ज, भगोड़े विजय माल्या से की तुलना मणिपुर में फिर हिंसा, कांगपोकपी में हमलावरों ने पहाड़ियों से बरसाईं गोलियां, एक की मौत

पंजाब में सरकार के अंदर जल्दी एक और एक्शन! CM भगवंत मान अब अपने इस मंत्री से हुए खफा... फेरबदल करने की चर्चा

CM Bhagwant Mann on Health Minister Chetan Singh Jauramajra

CM Bhagwant Mann on Health Minister Chetan Singh Jauramajra

CM Bhagwant Mann on Health Minister Chetan Singh Jauramajra : पंजाब में सरकार के अंदर जल्द ही एक और एक्शन होते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, यह चर्चा बेहद तेज हो रखी है कि स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी (फरीदकोट) के वी.सी. डॉ. राज बहादुर के साथ किए गए कृत्य से CM भगवंत मान भी बेहद नाराज हैं। वह स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा से खफा हो गए हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इस मामले को लेकर जौड़ामाजरा की क्लास भी ली है। वहीं, इसके साथ ही अब यह बातें भी जोर पकड़ रही हैं कि पंजाब सरकार के अंदर एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग को लेकर फेरबदल किया जा सकता है। लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है|

पंजाब में AAP के स्वास्थ्य मंत्री विवादों में क्यों?

बतादें कि, इससे पहले भी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री रहे विजय सिंगला पर CM भगवंत मान ने सख्त एक्शन लिया था। विजय सिंगला के भ्रष्टाचार में होने का पता लगने पर सीएम मान ने उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर निकलते हुए गिरफ्तारी का आदेश दे दिया था। लेकिन अब के स्वास्थ्य मंत्री को लेकर जो मामला है वह हट के है| मगर इस मामले ने भी 'आप सरकार' को विवादों में खड़ा कर दिया है। सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। पूरा मेडिकल स्टाफ नाराज है। दूसरी तरफ विपक्ष अलग हमलावर हो रहा है। बतादें कि, IMA यानि इंडियन मेडिकल एसोसियेशन ने भी इस पूरे मामले की घोर निंदा की है और सीएम मान से स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा का इस्तीफ़ा मांगने को कहा है।

स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने क्या किया था?

बतादें कि, चेतन सिंह जोड़ामाजरा बीते शुक्रवार को फरीदकोट में गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे थे| अस्पताल के निरीक्षण के दौरान हेल्थ मिनिस्टर को कई खामियां देखने को मिलीं| जिसके बाद वह भड़क उठे| उन्होंने इसके लिए अस्पताल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई| लेकिन इस फटकार के दौरान मौके पर मौजूद बाबा फरीद यूनिवर्सिटी हेल्थ साइंसेस के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर (VC Dr. Raj Bahadur Baba Farid Medical University) उनकी नजरों में ज्यादा चढ़ गए|

हेल्थ मिनिस्टर चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने व्यवस्थाओं में खामियों का पूरा का पूरा ठीकरा वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर पर ही फोड़ दिया| चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने वाइस चांसलर से कहा कि उनके हाथ में सबकुछ होने के बावजूद उन्होंने खामियों को दूर नहीं किया| वहीं, वाइस चांसलर पर हेल्थ मिनिस्टर चेतन सिंह जोड़ामाजरा का गुस्सा यहीं नहीं थमा|

VC को जबरदस्ती सबके सामने गंदे-कटे-फटे गद्दे पर लिटा डाला ...

बतादें कि, हेल्थ मिनिस्टर चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर को उन्हीं गंदे-कटे-फटे गद्दे पर लेटने को कहा जिनमें अस्पताल में मरीज लेटने को मजबूर थे| ख़ास बात यह रही कि चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने VC को जबरदस्ती सबके सामने गंदे-कटे-फटे गद्दे पर लिटाया| वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर लेटने पर हिचकिचा रहे थे लेकिन हेल्थ मिनिस्टर ने हाथ पकड़कर उन्हें लिटा दिया|

बेइज्जती पर अब VC ने उठा लिया यह कदम ...

उस दौरान तो वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर कुछ नहीं कह पाए| जैसा हेल्थ मिनिस्टर ने कहा वैसा किया| लेकिन वाइस चांसलर को हेल्थ मिनिस्टर के ऐसा करने से बेइज्जती बहुत लगी| और इसीलिए उन्होंने बाद में सीएम भगवंत मान को अपना इस्तीफा भेज दिया|