CM Bhagwant Mann Increased Teachers Salary| पंजाब में टीचरों के लिए बड़े ऐलान, बढ़ा दी गई सैलरी

CM भगवंत मान ने आज दिल खोल दिया; पंजाब में टीचरों के लिए बड़े ऐलान, बढ़ा दी गई सैलरी, किस कैटेगरी में कितनी बढ़ी? देखें

CM Bhagwant Mann Increased Teachers Salary

CM Bhagwant Mann Increased Teachers Salary: पंजाब में कच्चे से पक्के हुए टीचरों के लिए सीएम भगवंत मान ने बड़ा दिल दिखा दिया है। सीएम मान ने इन टीचरों की सैलरी बढ़ा दी है। सीएम मान ने लाइव आकर टीचरों के लिए इस बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया। सीएम मान ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की सरकार चुनाव के वक्त किए गए अपने वादों को लगातार पूरा कर रही है। हमारी पार्टी ने कच्चे टीचरों को पक्का करने का वादा किया था। जहां वादे के मुताबिक, हमने कच्चे टीचरों को पक्का किया। इसके अलावा अब हमने कच्चे से पक्के हुए टीचरों की सैलरी भी बढ़ाने का फैसला लिया है और साथ ही उन्हें और भी कई सहूलियतें देने जा रहे हैं। सीएम मान ने कहा कि, ये काम पिछली सरकारों को बहुत पहले ही करना चाहिए था। लेकिन उन्होंने नहीं किया।

किस कैटेगरी में कितनी बढ़ी सैलरी?

सीएम मान के मुताबिक, 6337 एजुकेशन वालंटियर्स टीचर हैं। जिनमें दो कैटेगरी हैं। एक कैटेगरी में जिन्हें 3500 रुपए सैलरी मिल रही थी। उन्हें अब हर महीने 15000 रुपए सैलरी मिलेगी। जबकि दूसरी कैटेगरी में EGS/AIE/STR टीचरों की सैलरी 6000 थी। उन्हें अब हर महीने 18000 रुपए सैलरी मिलेगी। इसी प्रकार 5337 एजुकेशन प्रोवाइडर्स जिनमें तीन कैटेगरी हैं। उनमें एक कैटेगरी (सिंपल BA) वाले टीचर जिन्हें 9500 रुपए सैलरी मिलती थी, उन्हें अब 20500 रूपए सैलरी मिलेगी। जबकि दूसरी कैटेगरी में ETT /NTT वाले टीचरों को 10250 सैलरी मिलती थी। उनकी सैलरी अब 22000 रूपए होगी। जबकि तीसरी कैटेगरी में जिन टीचरों को 11000 रूपए सैलरी मिलती थी। उन्हें अब 23500 रुपए सैलरी मिलेगी। जबकि 1036 IEV टीचर्स जिन्हें 5500 रूपए सैलरी मिलती थी। उन्हें अब 15000 सैलरी मिला करेगी।

छुट्टियों के पैसे नहीं काटे जाएंगे

सीएम मान ने टीचरों के लिए यह ऐलान भी किया कि अगर टीचर छुट्टी पर जा रहे हैं तो उनके पैसे नहीं काटे जाएंगे। उन्हें पेड लीव मिलेगी। इसके अलावा गर्भवती महिला टीचरों को पेड मैटरनिटी लीव दी जाएगी। साथ ही हर साल टीचरों की सैलरी/भत्ते में 5% की बढ़ोतरी होगी। सीएम मान ने कहा कि, टीचरों की नौकरी 58 साल तक रहेगी। यानि कच्चे से पक्के हुए टीचर 58 साल की उम्र में रिटायर होंगे।

अन्य विभागों के लिए जल्द ही बड़े फैसले

सीएम मान ने कहा कि, आने वाले समय में जल्दी ही अन्य विभागों के लिए भी ऐसे ही बड़े फैसले होने वाले हैं। मान ने कहा कि, कानूनी अड़चनों के चलते फैसलों में देरी हो जाती है लेकिन हमारी नियत में कोई खोट नहीं है। यह लोगों की सरकार है और जब भी सरकार के खजाने में पैसा आएगा। लोगों को किसी न किसी रूप में दे दिया जायेगा। कोई चिंता न करे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में बीजेपी को झटका; यह नेता AAP में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने खुद ज्वाइन कराई पार्टी