किन्नौर में बादल फटने से तबाही, काचरंग नाले में आई फ्लैश फ्लड से सड़क और पेयजल व्यवस्था ठप
BREAKING
‘सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड’ का मॉडल बना उत्तर प्रदेश, बेंगलुरु में निवेशकों को सीएम योगी का बड़ा संदेश सरस्वती विद्या मंदिर हटगढ़ पाली में विद्या भारती की जिला स्तरीय संकुल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 350 खिलाड़ी ले रहे भाग- पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया शुभारंभ हिमाचल: CM सुक्खू का किन्नौर दौरा रद्द; खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान, राज्यस्तरीय कार्यक्रम टला चंडीगढ़: कारोबारी का कैश से भरा बैग चुराने का VIDEO सामने आया; दुकान में घुसकर 3 युवकों ने की रेकी, सफेद गाड़ी से हुए फरार मोहाली में बंद PNB ATM में लगी आग: 6 महीने से बंद था एटीएम, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

किन्नौर में बादल फटने से तबाही, काचरंग नाले में आई फ्लैश फ्लड से सड़क और पेयजल व्यवस्था ठप

Cloudburst wreaks havoc in Kinnaur

Cloudburst wreaks havoc in Kinnaur

 रिकांगपिओ (किन्नौर)। Cloudburst wreaks havoc in Kinnaur, हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में बरसात आने से पहले ही बादल फटने की घटना ने चिंता बढ़ा दी है। जिले के निचार खंड के अंतर्गत पटवार हलका नातपा के उपमहाल काचरंग क्षेत्र में रात को बादल फटने से काचरंग नाले में भीषण बाढ़ आ गई। रात करीब तीन बजे आए इस फ्लैश फ्लड से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार बाढ़ के तेज बहाव से स्थानीय सड़क पूरी तरह बाधित व क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे क्षेत्र का संपर्क प्रभावित हुआ है। लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।

Kinnaur Cloudburst 3

पेयजल योजना को भारी नुकसान

वहीं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी ठप हो गई है। जलशक्ति विभाग की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैं तथा दो स्थानों पर बने इंटेक टैंक को भारी नुकसान पहुंचा है। इस कारण क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Kinnaur Cloudburst 2

कृषि व बागवानी को भारी नुकसान

बाढ़ का असर कृषि एवं बागवानी क्षेत्र पर भी पड़ा है। नाले से आए मलबे और तेज बहाव ने खेतों और सेब के बगीचों को नुकसान पहुंचाया है। कई स्थानों पर सेब के पेड़ टूट गए हैं। स्थानीय बागवानों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Kinnaur Cloudburst 1

बाल-बाल बच गए घर

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। नाले का बहाव रिहायशी क्षेत्र की ओर नहीं मुड़ा, जिससे लोगों के घर सुरक्षित बच गए हैं। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र मार्ग बहाली और पेयजल व्यवस्था पुनर्स्थापित करने की मांग की है।