UP Top News Today: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक और अन्य अहम घटनाएं

UP Top News Today: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक और अन्य अहम घटनाएं

Chief Minister Yogi Adityanath Cabinet Meeting

Chief Minister Yogi Adityanath's Cabinet Meeting

Chief Minister Yogi Adityanath's Cabinet Meeting, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक भवन में प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक होगी, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैठक में स्वामी विवेकानंद योजना के तहत 25 लाख युवाओं को लैपटॉप वितरण को मंजूरी मिल सकती है इसके अलावा शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी रखा जाएगा, जिसके तहत अनुदेशकों को 17 हजार और शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये मासिक दिए जाने की संभावना है। कैबिनेट में बस अड्डों के विकास (PPP मॉडल), बलरामपुर और हाथरस में जमीन हस्तांतरण, बांग्लादेश विभाजन से जुड़े राहत प्रस्ताव, औद्योगिक विकास और पीडब्ल्यूडी से जुड़े मुद्दों पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

परिषदीय स्कूलों के पेयरिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पूरी तरह से समाप्त हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों की ओर से दाखिल विशेष अनुमति याचिका को 23 मार्च को सुनवाई के दौरान खारिज करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के निर्णय को बरकरार रखा है। इससे साफ हो गया है कि राज्य सरकार की ओर से संशोधित की गई स्कूल पेयरिंग नीति के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी। 50 से कम विद्यार्थी संख्या और एक किमी से कम दूरी वाले परिषदीय स्कूल की पेयरिंग में अब कोई अड़चन नहीं है।

सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड ने स्कूल में किशोर को बेरहमी से पीटा, सिर पर पेशाब भी किया

यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कल्याणपुर में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार रोहित वर्मा और उसके अपराधी दोस्त साहिल उर्फ मुसीबत द्वारा एक किशोर को यातना देने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। दोनों एक बंद स्कूल के बरामदे में उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान साहिल उसके सिर पर पेशाब भी करता है।