भाजपा प्रदेश संगठन में बदलाव: काशी, गोरखपुर, अवध और कानपुर के जिलों की टीम 20 मार्च को तय

भाजपा प्रदेश संगठन में बदलाव: काशी, गोरखपुर, अवध और कानपुर के जिलों की टीम 20 मार्च को तय

Changes in BJP State Organization

Changes in BJP State Organization

लखनऊ। Changes in BJP State Organization, जिलों में संगठन का नया चेहरा खड़ा करने में जुटी भाजपा 20 मार्च को चार क्षेत्रों काशी, गोरखपुर, अवध एवं कानपुर को लेकर होमवर्क पूरा करेगी। तीन दिन के अंदर सभी जिलों की कार्यकारणी बनाकर माह के अंदर जारी कर दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह पदाधिकारियों के साथ संवाद कर नामों पर अंतिम सहमित बनाएंगे, वहीं इसी दिन कोर कमेटी की बैठक भी होगी।

चार क्षेत्रों में कुल मिलाकर 60 संगठनात्मक जिलों में 20-20 नामों की सूची बनानी है। माना जा रहा है कि इसमें तीन दिन से ज्यादा समय लगेगा।

12 संगठनात्मक जिलों की टीम बनाई जाएगी

भाजपा ने पहले चरण में पश्चिम क्षेत्र एवं ब्रज क्षेत्र के ज्यादातर जिलों की टीम बना दी। अब अवध क्षेत्र के 15, कानपुर क्षेत्र के 17, काशी क्षेत्र के 16 और गोरखपुर क्षेत्र के 12 संगठनात्मक जिलों की टीम बनाई जाएगी। हालांकि इनमें से चार जिलों में अब तक अध्यक्षों का का नाम तय नहीं किया जा सका है।

पार्टी नए अध्यक्ष के साथ टीम बना सकती है। इससे पहले लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री ने दो दिन तक होमवर्क कर पश्चिम और ब्रज क्षेत्र के जिलों में पदाधिकारियों का नाम तय किया।

अब 20 मार्च को एक बार फिर कोर कमेटी बैठेगी, जिसमें कई राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा होगी। जिला संगठन के साथ ही क्षेत्रीय एवं प्रदेश इकाई में भी बड़े बदलाव होने हैं, जिसको लेकर चर्चा हो सकती है।