लखनऊ में तीन आईएएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव

लखनऊ में तीन आईएएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव

Change in posting of three IAS officers in

Change in posting of three IAS officers in

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने तीन आइएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। इनमें से दो अधिकारियों को अतिरिक्त विभाग दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव बाबू लाल मीना को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा रेशम विभाग के साथ ही खाद्य प्रसंस्करण के विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अभी तक टीके शिबू के पास इसका विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार था। प्रमुख सचिव, होमगार्ड्स राजेश कुमार सिंह को प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण के साथ ही निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इस विभाग की जिम्मेदारी निभा रहे प्रमुख सचिव सुभाष चन्द्र शर्मा 28 फरवरी शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसी प्रकार अपर आयुक्त, उद्योग एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के पद पर तैनात राजकमल यादव को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।