LADC सिस्टम के विरोध में चंडीगढ़ बार एसोसिएशन का काम से पूर्ण बहिष्कार, 27 जुलाई से

1000271783

Chandigarh Bar Association to completely boycott

चंडीगढ़ : Chandigarh Bar Association to completely boycott, जिला बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ ने लीगल एड डिफेंस काउंसल (LADC) सिस्टम के लागू किए जाने के विरोध में 27.07.2026 से अगली सूचना तक काम से पूर्ण बहिष्कार का ऐलान किया है।

आज हुई जनरल हाउस मीटिंग में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। जारी नोटिस के अनुसार सभी अधिवक्ता, जूनियर अधिवक्ता और इंटर्न 27.07.2026 से अदालत में पेश नहीं होंगे और न ही किसी प्रकार का कोर्ट कार्य करेंगे।

एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे एकजुटता, अनुशासन और संगठन की मजबूती बनाए रखने के लिए इस फैसले का पूरी तरह पालन करें।

उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई*
नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई सदस्य स्वयं, अपने जूनियर या इंटर्न के माध्यम से इस निर्णय का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे सदस्य पर ₹2,500 का जुर्माना लगाया जाएगा और उसे जिला बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ की सदस्यता से भी वंचित किया जा सकता है।

निगरानी कमेटी गठित*
इस निर्णय के पालन की निगरानी और उसे लागू कराने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जो एग्जीक्यूटिव कमेटी के साथ मिलकर काम करेगी।

*कमेटी सदस्य:*

  • - *अध्यक्ष* : अशोक चौहान
  • - *उपाध्यक्ष* : संदीप गुज्जर  
  • - *सचिव* : अमीश शर्मा
  • - *कोषाध्यक्ष* : उज्जवल भसीन
  • - *सदस्य* : एन. के. नंदा, मलकीत सिंह जंडियाला, एन. के. कपिल

एग्जीक्यूटिव कमेटी ने सभी सदस्यों से जनरल हाउस के फैसलों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और संगठन की एकता बनाए रखने की अपील की है।