नगर निगम पार्षद चुनाव, चुनाव लड़ने का कोई विचार नहीं:- परवीन शर्मा टीटू
Municipal Corporation Councilor Election
चंडीगढ़। Municipal Corporation Councilor Election: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनावो की तारीख़ और कौन सी वार्ड महिला,पुरुष और आरक्षित होगी कभी भी ऐलान हो सकता है। सूत्रों के अनुसार 35 वार्डो में नगर निगम का चुनाव दिसबर में होगा।जैसे ही तारीख और वार्डो के बारे में बताया जाएगा तो सभी राजनैतिक पार्टियां अपने अपने कामों में जुट जाएगी।वही जब सामाजिक कार्यकर्ता परवीन शर्मा टीटू से बात की गई की अगर पार्टी उनको होने वाले नगर निगम पार्षद चुनाव की टिकट देती है तो क्या वह चुनाव लड़ेगे।तो परवीन शर्मा टीटू ने साफ इन्कार करते हुए कहा कि उनका चुनाव लड़ने का कोई विचार नहीं।वह मिलकर सेवा करते हैं।और करते रहेंगे।