चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदला; तेज हवा के साथ अचानक बारिश, मोहाली-पंचकूला भी भीगा, छाए हुए थे बादल, गर्मी से राहत

Chandigarh Weather Update Rain Today Mohali Panchkula News

Chandigarh Weather Update Rain Today Mohali Panchkula News

Chandigarh Weather Today: चंडीगढ़ में शुक्रवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा और घने काले बादलों ने ऐसा डेरा डाला कि अंधेरा सा छा गया। वहीं थोड़ी देर बाद बूंदा-बांदी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।

चंडीगढ़ के साथ-साथ ट्राईसिटी में मोहाली-पंचकुला समेत आसपास भी बारिश पड़ी है। बारिश पड़ने से जहां मौसम सुहावना हो गया है तो वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले दो-तीन दिनों से मौसम गर्म हो रखा था। आसमान में बादल छा रहे थे।

मौसम विभाग ने जारी की थी चेतावनी

मौसम विभाग ने पहले ही अगले दो-तीन दिन तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी। इसके अलावा चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आज 4 बजकर 32 मिनट पर चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला समेत आसपास के इलाकों में अगले दो-तीन घंटों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलाव्रष्टि की चेतवानी जारी की थी। वहीं आज सुबह से बादल छाने के साथ धूप-छाँव का खेल चल रहा था।

Chandigarh Weather Update Rain Today Mohali Panchkula News

मौसम की तस्वीरें

Chandigarh Weather Update Rain Today Mohali Panchkula News

Chandigarh Weather Update Rain Today Mohali Panchkula News

Chandigarh Weather Update Rain Today Mohali Panchkula News