चंडीगढ़ में अब हर महीने आएगा बिजली बिल, CPDL ने जारी की एडवाइजरी
- By Gaurav --
- Thursday, 26 Mar, 2026
Chandigarh Introduces Monthly Electricity
Chandigarh Power Distribution Limited (CPDL) ने बिजली बिलिंग प्रणाली में बदलाव करते हुए अब दो महीने की जगह मासिक बिलिंग साइकिल लागू कर दी है। इस संबंध में कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए एक सार्वजनिक एडवाइजरी जारी की है।
कंपनी के अनुसार यह बदलाव Joint Electricity Regulatory Commission (JERC) के निर्देशों के तहत लागू किया गया है। इसका उद्देश्य बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता और निरंतरता सुनिश्चित करना है।
CPDL ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं को 30 मार्च की अंतिम तिथि वाला बिल जारी किया गया है, वह फरवरी 2026 की बिजली खपत का बिल है, जबकि जनवरी की खपत का बिल फरवरी में ही जारी कर दिया गया था।
उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने घर-घर जाकर केवाईसी, मीटर रीडिंग और बिल वितरण के लिए संसाधनों में भी बढ़ोतरी की है।
इसके अलावा ऐप आधारित डिलीवरी सिस्टम के जरिए बिलों के वितरण में भी सुधार किया गया है। अब हर बिल में बिलिंग अवधि, बिल जारी होने की तारीख और भुगतान की अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से दर्ज की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को बिल समझने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।