Chandigarh gets new election commissioner, see who took charge

चंडीगढ़ को मिला नया चुनाव आयुक्त, देखें किसने संभाला पदभार

Vijay-Kumar-Dev

Chandigarh gets new election commissioner, see who took charge

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में प्रशासक के सलाहकार के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके आईएएस विजय कुमार देव (रिटायर्ड) अब चंडीगढ़ के चुनाव आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। आज पंजाब राजभवन में उन्होंने नए पद की शपथ ली। राज्यपाल बीएल पुरोहित उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इससे पहले वह दिल्ली में मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। गत 21 अप्रैल को उन्हें दिल्ली का इलेक्शन कमिश्नर बनाया गया था। ऐसे में अब वह दिल्ली के साथ चंडीगढ़ में भी यह पद संभालेंगे, यानी बचंडीगढ़-दिल्ली दोनों के चुनाव आयुक्त कहलाएंगे। इनसे पहले पद पर एसके श्रीवास्तव आसीन थे।

चुनाव कार्यों बारे अच्छी जानकारी रखते हैं विजय देव

जानकारी के मुताबिक, विजय देव चंडीगढ़ चुनाव आयुक्त के पद पर 6 वर्ष तक या 65 वर्ष की आयु तक रह सकेंगे। इन दोनों प्रावधानों में से जो भी पहले पूरा होगा, वही उनकी सेवा पर लागू होगा। विजय कुमार देव को चुनावी कामकाज की अच्छी जानकारी और उनके अनुभव को देखते हुए यह पद उन्हें सौंपा गया है।

वहीं चंडीगढ़ में प्रशासक के सलाहकार रहने के दौरान उन्होंने शहर के विकास के लिए कई कार्य किए, जिसके चलते उन्होंने शहर वासियों के दिलों में उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई थी। विजय देव गत 20 अप्रैल को दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी के पद से रिटायर्ड हुए थे। उन्होंने वीआरएस ली थी। इस प्रार्थना को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर लिया था।

वर्ष 1987 बैच के एजीएमयूटी कैडर के अफसर विजय देव की वीआरएस मांग को ऑल इंडिया सर्विसेज (डेथ-कम-रिटायरमेंट बेनिफिट्स) रूल्स, 1958 के नियम 16(2) के तहत मंजूरी दी गई थी। वर्ष 2018 में उन्होंने आईएसस अंशु प्रकाश को रिप्लेस करते हुए दिल्ली चीफ सेक्रेटरी का पदभार संभाला था।