Traffic Advisory Farmers Protest- चंडीगढ़ से दिल्ली कैसे पहुंचे; रूट पर कौन से रास्ते खुले, हरियाणा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

चंडीगढ़ से दिल्ली कैसे पहुंचे; रूट पर कौन से रास्ते खुले, हरियाणा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, लोगों से ये खास अपील

Chandigarh Delhi Traffic Advisory Haryana Police Farmers Protest

Chandigarh Delhi Traffic Advisory Haryana Police Farmers Protest

Traffic Advisory Farmers Protest: किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के चलते हरियाणा और दिल्ली के बीच बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। इस बीच कुछ रास्ते जो लोगों के आवागमन के लिए खुले रखे जा रहे हैं तो उन रास्तों पर ट्रैफिक जाम की भयानक स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर यात्रा करने वाले लोग काफी परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि कैसे चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचा जाये और कैसे दिल्ली से चंडीगढ़।

फिलहाल हरियाणा पुलिस ने चंडीगढ़-दिल्ली रूट के लिए नई ट्रैफिक एडवाइजरी (Chandigarh Delhi Traffic Advisory) जारी की है। हरियाणा पुलिस ने बताया है कि, चंडीगढ़-दिल्ली के बीच लोग किन रस्तों का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। वहीं हरियाणा पुलिस ने अपील है कि, लोग पंजाब-चंडीगढ़ के लिए एहतियात के तौर पर रेल मार्ग का ही उपयोग करें।

चंडीगढ़ से दिल्ली कैसे पहुंचें?

हरियाणा पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजारी के अनुसार, चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले लोग पंचकूला, बरवाला, दो सदका, बराड़ा, बबैन, लाडवा, पिपली, कुरूक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344), लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंच सकते हैं।

दिल्ली से चंडीगढ़ कैसे पहुंचें?

जबकि दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए लोग करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), बरवाला, पंचकूला होते हुए अथवा करनाल, पिपली, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सदका, बरवाला, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।

हिसार-सिरसा से चंडीगढ़ कैसे पहुंचें?

हरियाणा पुलिस के अनुसार, हिसार व सिरसा से चंडीगढ़ जाने वाले लोग कैथल (152-डी), पेहवा से कुरुक्षेत्र होते हुए बबैन, बराड़ा, दो सदका, बरवाला होते हुए पंचकूला और फिर चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार, रेवाड़ी, नारनौल, जींद से आने वाले यात्री कैथल से पेहवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सदका से पंचकूला और फिर चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।

हरियाणा पुलिस की अपील- लोग रेल मार्ग से यात्रा करें

किसानों के प्रदर्शन के चलते जिस तरह से हरियाणा-दिल्ली के बीच बार्डर सील हैं। उसे देखते हुए हरियाणा पुलिस ने लोगों से अपील की है वह पंजाब और चंडीगढ़ जाने के लिए एहतियात के तौर पर रेल मार्ग का उपयोग करें। हरियाणा पुलिस ने कहा कि, लोग किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112 पर संपर्क कर सकते हैं। तत्काल उनकी मदद की जाएगी।

लोगों को हो रही काफी परेशानी

बहराल किसानों के मार्च और सरकार व पुलिस-प्रशासन के टकराव से लोगों को हद परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसी को कहीं से अपने घर जाना है, किसी को शादी में जाना है, किसी को रिश्तेदार के यहां जाना है, किसी को काम से जाना है। कोई बीमार है। लोग आने-जाने में दिक्कत का सामना कर रहे हैं। लोगों के अपने काम रुक गए हैं। नौकरीपेशा लोग काम पर कैसे पहुंचें? उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा। ऑटो-टैक्सी वाले, ट्रांसपोर्टर, दुकानदार और कारोबारी अलग परेशान हैं। रेल मार्ग से जाते हैं तो वहां ट्रेनों में अलग से भारी भीड़ है, टिकट काउंटर लोगों से भरे पड़े हैं। टिकट नहीं मिल रही है। जो लोग हवाई यात्रा कर सकते हैं तो उनके लिए फ्लाइट की कीमत बढ़ गई है।