Chandigarh BJP Latest News: चंडीगढ़ बीजेपी में कौन नेता हो रहा शामिल? AAP और CONGRESS में किसके लिए झटके की खबर
BREAKING
कुमाऊं सभा रजिस्टर्ड चंडीगढ़ की वार्षिक आम बैठक 5 जुलाई 2026 रविवार को होगी व कुमाऊं सभा चंडीगढ़ का महिला प्रकोष्ठ का होगा गठन देवभूमि में कड़ा पहरा: देशव्यापी हादसों के बाद जागा उत्तराखंड प्रशासन, सीएम धामी ने दिए प्रदेशभर में 'फायर सेफ्टी ऑडिट' के आदेश कर्णप्रयाग-नगरासू घटनाओं पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी देश का सर्वोच्च सम्मान: राष्ट्रपति भवन में गूंजा उत्तर प्रदेश का नाम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यूपी की विभूतियों को सौंपे 'पद्म श्री' पुरस्कार 25 जून को भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, प्रदेशभर में होंगे सम्मेलन और सम्मान कार्यक्रम

चंडीगढ़ BJP में कौन नेता हो रहा शामिल? AAP और CONGRESS में किसके लिए झटके की खबर, रिपोर्ट देखें

 Chandigarh BJP Latest News

Chandigarh BJP Latest News

Chandigarh BJP Latest News: मेयर चुनाव के दरमियान चंडीगढ़ में नेताओं के इधर से उधर जाने की खूब चर्चाएं चलीं मगर सब कुछ सिर्फ चर्चाओं तक ही सीमित रहा। लेकिन अब ऐसा होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आज शाम को साढ़े 4 बजे चंडीगढ़ बीजेपी के सेक्टर 33 स्थित कमलम (मुख्यालय) में कोई बड़ा नेता पार्टी जॉइन करेगा। हालांकि वह नेता कौन है और किस पार्टी (AAP या CONGRESS) से है? इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल, उक्त नेता की जॉइनिंग के दौरान चंडीगढ़ बीजेपी चीफ अरुण सूद सहित पार्टी के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी रहेगी।

सुभाष चावला के ज्वाइन करने की चर्चा

हालांकि, चंडीगढ़ बीजेपी में शामिल होने वाले नेता को लेकर लग रहे कयासों के बीच चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चावला का नाम भी लिया जा रहा है। लेकिन सुभाष चावला ने अर्थ प्रकाश से बातचीत करते हुए बीजेपी ज्वाइन न करने की बात कही है। चावला का साफ कहना है कि, वह बीजेपी में शामिल नहीं हो रहे हैं। चावला के मुताबिक, पार्टी के कुछ फैसलों से उनकी नाराजगी जरूर है लेकिन वह बीजेपी में शामिल नहीं होंगे। बहराल, कौन शामिल हो रहा है और कौन नहीं? यह मौके की तस्वीर से ही स्पष्ट हो पाएगा।

चंडीगढ़ बीजेपी का कुनबा एक बार फिर बढ़ेगा

आपको बतादें कि, इससे पहले चंडीगढ़ बीजेपी में कांग्रेस पार्टी से नेता और कई कार्यकर्ता शामिल हो चुके हैं. पिछले साल ही कांग्रेस की टिकट पर जीते 2 पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके अलावा चंडीगढ़ कांग्रेस के बेहद पुराने नेता दविंदर सिंह बबला ने भी कांग्रेस को अलविदा कहते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया था। मसलन चंडीगढ़ में कांग्रेस का खेमा जहां लगातार घट रहा है और वहीं बीजेपी अपना खेमा बढ़ाती जा रही है। अन्य जगहों जैसे चंडीगढ़ में भी कांग्रेस की स्थिति काफी खराब है।

यह पढ़ें- कांग्रेस ने नई नियुक्तियां कीं; NSUI चंडीगढ़ का अध्यक्ष कौन बना? उत्तराखंड सहित इन जगहों पर नियुक्तियों की पूरी लिस्ट देखें