चंबा के विधायक हंसराज की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें

चंबा के विधायक हंसराज की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें

Chamba MLA Hansrajs Legal Troubles Mount

Chamba MLA Hansraj's Legal Troubles Mount

शिमला। Chamba MLA Hansraj's Legal Troubles Mount, हिमाचल प्रदेश में जिला चंबा के चुराह से भाजपा विधायक हंसराज की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। विधायक हंसराज को पोक्सो एक्ट में दर्ज मामले में मिली जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट में दायर याचिका पर जवाब देने को कहा है। हाई कोर्ट में सुनवाई 12 मई के लिए टल गई है। 

कोर्ट ने विधायक को दो दिन के भीतर याचिका का जवाब दायर करने के आदेश दिए हैं, जबकि राज्य सरकार की ओर से याचिका का जवाब दायर कर दिया गया है।

जमानत के फैसले को दी है चुनौती

न्यायाधीश संदीप शर्मा के समक्ष इस मामले पर सुनवाई हुई। मामले के अनुसार पीड़िता ने चंबा कोर्ट द्वारा विधायक की दी गई जमानत को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। कोर्ट ने विधायक हंसराज समेत सभी प्रतिवादी को नोटिस जारी किया था।

फेसबुक लाइव आकर लगाए थे गंभीर आरोप

विधायक डा. हंसराज पर सात नवंबर 2025 को युवती ने फेसबुक लाइव पर नाबालिग अवस्था में उसे बहला-फुसलाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। उसी दिन महिला थाना चंबा में पोक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। विधायक ने 10 नवंबर को अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। जमानत दिए जाने को पीड़िता ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है।