केंद्र से मिले सीएम भगवंत मान, 155 लाख मीट्रिक टन अनाज उठान के लिए विशेष ट्रेनों पर सहमति
- By Gaurav --
- Friday, 10 Apr, 2026
Centre agrees to run special trains to
पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री Pralhad Joshi से मुलाकात कर किसानों और मंडियों से जुड़े अहम मुद्दे उठाए।
बैठक के दौरान केंद्र सरकार ने पंजाब में पड़े लगभग 155 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाने पर सहमति जताई। इससे रबी मंडीकरण सीजन से पहले राज्य में अनाज भंडारण की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य की मंडियों में बड़ी मात्रा में गेहूं और अन्य अनाज पड़ा हुआ है, जिसकी समय पर उठान जरूरी है। केंद्र द्वारा विशेष ट्रेनों की व्यवस्था किए जाने से किसानों और आढ़तियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा मंडियों में नई फसल की खरीद के लिए जगह उपलब्ध हो सकेगी।