दिल्ली अग्निकांड में बड़ा खुलासा: सेंट्रल लॉकिंग और खराब डिजाइन ने बढ़ाई तबाही- और जानें

दिल्ली अग्निकांड में बड़ा खुलासा: सेंट्रल लॉकिंग और खराब डिजाइन ने बढ़ाई तबाही- और जानें

Major Revelation in Delhi Fire Tragedy

Central Locking and Flawed Design Amplified the Disaster—Learn More

Major Revelation in Delhi Fire Tragedy, राष्ट्रीय राजधानी के बेहद पॉश विवेक विहार इलाके में चार मंजिला इमारत में भीषण आग से नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच लोग एक ही परिवार के थे। आग का कारण एसी में विस्फोट को बताया जा रहा है। यह दर्दनाक हादसा रविवार तड़के 3:48 बजे हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस, आपदा प्रबंधन की टीमों और दमकल की 14 गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बचावकर्मियों ने 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि छह लोग झुलस गए, जिनमें एक की हालत नाजुक है। दो बेटियों ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान बचाई। मृतकों में चार महिलाएं और डेढ़ साल का एक मासूम भी है। 
Delhi Fire Tragedy Central Locking Failure, Iron Grills and Single Staircase Turned Fatal Details in Hindi

विलाप करते हुए दिल्ली अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजन

शाहदरा पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया, विवेक विहार फेस-1 के बी-13 नंबर स्थित चार मंजिला इमारत में आठ फ्लैट हैं। इनमें अलग-अलग परिवार रहते हैं। प्रथम दृष्ट्या आग की शुरुआत पीछे बने दूसरी मंजिल के एक फ्लैट से हुई। इस फ्लैट में नवीन जैन, पत्नी शिखा, दो बेटियों रक्षिता उर्फ परी और प्रियल के साथ रहते थे। 

Delhi Fire Tragedy Central Locking Failure, Iron Grills and Single Staircase Turned Fatal Details in Hindi

इसी इमारत में लगी थी आग

कुछ दिनों से शिखा की बुजुर्ग मां दर्शना व पिता अरुण जैन भी इलाज के लिए आए हुए हैं। आशंका है कि आग इनके फ्लैट में एसी ब्लास्ट के बाद लगी। इमारत में धुआं फैला, तो अफरातफरी मच गई। आग ने तेजी से ऊपर के फ्लैटों को भी चपेट में ले लिया। 

Delhi Fire Tragedy Central Locking Failure, Iron Grills and Single Staircase Turned Fatal Details in Hindi

इसी इमारत में एसी फटने से लगी थी आग 

दमकलकर्मियों ने बताया, इमारत में पीछे के चार फ्लैटों में आग की तीव्रता अधिक थी। नौ शव बरामद कर पुलिस को सौंपे गए हैं। विवेक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। क्राइम और फोरेंसिक टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

Delhi Fire Tragedy Central Locking Failure, Iron Grills and Single Staircase Turned Fatal Details in Hindi

इसी इमारत में एसी फटने से लगी थी आग

मां को बचाने में गई शिखा की जान
आग लगते ही शिखा और नवीन ने परिवार के सदस्यों को निकालना शुरू किया। पहले पिता को निकाला। दोनों बेटियां व शिखा की मां दर्शना फंस गईं। नवीन ने दोनों बेटियों को दूसरी मंजिल से कूदने के लिए कहा। नीचे पहले ही गद्दे डाल दिए थे। दोनों बेटियां गद्दों पर कूद गईं, जिससे उनकी जान बच गई। इस बीच, शिखा मां को बचाने लगीं। मां को निकालने में वह कामयाब हो गईं, पर खुद फंस गई और उनकी मौत हो गई। नवीन भी झुलस गए।

Delhi Fire Tragedy Central Locking Failure, Iron Grills and Single Staircase Turned Fatal Details in Hindi

निशांक जैन, पत्नी आंचल जैन और डेढ़ वर्षीय बेटा आनु की फाइल फोटो

सीढ़ियों पर एक साथ मिले मां-बेटे के शव...
आपदा प्रबंधन टीम के एक सदस्य ने बताया, ऊपरी मंजिल पर तीन लोगों ने खुद को बचाने की कोशिश की, पर छत की ओर जाने वाला दरवाजा सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम से बंद होने के कारण वे निकल नहीं सके। इन तीन लोगों में मां और बेटे के शव छत की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर एक-दूसरे को पकड़े हुए मिले।

Delhi Fire Tragedy Central Locking Failure, Iron Grills and Single Staircase Turned Fatal Details in Hindi

अनीता जैन की फाइल फोटो

सेंट्रल लॉकिंग, लोहे की ग्रिल और एक ही सीढ़ी बनी घातक
पूरी इमारत में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, इमारत के पिछले हिस्से में लगी लोहे की ग्रिल और एक ही सीढ़ी का होना घातक साबित हुआ। स्थानीय नागरिकों ने बताया, आग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने से सेंट्रल लॉक वाले दरवाजे खोलना मुश्किल हो गया, जबकि लिफ्ट अनुपयोगी हो गई। पीछे मोटे लोहे की ग्रिल और बंद बालकनी ने निकासी व बचाव प्रक्रिया को और भी जटिल बना दिया।
 
Delhi Fire Tragedy Central Locking Failure, Iron Grills and Single Staircase Turned Fatal Details in Hindi

अरविन्द जैन की फाइल फोटो

दमकलकर्मी ने बताया, इमारत में प्रवेश व निकास के लिए एक ही सीढ़ी थी। पीछे का गेट ग्रिल से ढका हुआ था, जिसे औजारों से काटना पड़ा। 15 लोगों को बचाने के लिए हमारी टीम ने अलग दिशाओं से सीढ़ियां लगाईं और घुमावदार सीढ़ी वाहन का इस्तेमाल किया। 

Delhi Fire Tragedy Central Locking Failure, Iron Grills and Single Staircase Turned Fatal Details in Hindi

शिखा जैन की फाइल फोटो

बिजली कटने से जाम हुए सेंट्रल लॉक
छत पर जाने के लिए दरवाजे पर सुरक्षादृष्टि से सेंट्रल लॉक लगाए गए थे। हादसे के वक्त बिजली कटने से यह लॉक जाम हो गए। इससे लोग छत की ओर नहीं भाग पाए।
 
Delhi Fire Tragedy Central Locking Failure, Iron Grills and Single Staircase Turned Fatal Details in Hindi

आंचल जैन और उनके डेढ़ वर्षीय बेटा आनु की फाइल फोटो 

आठ में से पांच फ्लैट पूरी तरह राख
इमारत के आठ फ्लैटों में से पांच पूरी तरह जल गए हैं। हादसे में तीसरी मंजिल पर एक ही परिवार के पांच लोग बुजुर्ग अरविंद जैन, पत्नी अनिता, बेटा निशांक, बहू आंचल और डेढ़ साल के पोते आकाश की जलकर मौत हो गई। 
 
Delhi Fire Tragedy Central Locking Failure, Iron Grills and Single Staircase Turned Fatal Details in Hindi

आग में मारे गए लोगों के परिवार के सदस्य व रिश्तेदार जीटीबी अस्पताल के मॉर्चरी के बाहर विलाप करते हुए 

चौथी मंजिल पर नितिन जैन, पत्नी शैली व बेटे सम्यक की मौत हो गई। वहीं, शिखा का शव दूसरी मंजिल पर मिला।
 
Delhi Fire Tragedy Central Locking Failure, Iron Grills and Single Staircase Turned Fatal Details in Hindi

नितिन जैन उनकी पत्नी शैली जैन की फाइल फोटो

मृतकों की अंतिम विदाई में रो पड़ी हर आंख
दिल्ली के विवेक विहार अग्निकांड में एक ही परिवार के कई सदस्यों की मौत ने राजधानी को गहरे शोक में डूबो दिया। रविवार को जब अरविंद जैन व उनके परिवार के चार सदस्यों और नितिन जैन सहित उनके परिवार के तीन सदस्यों के शव निगमबोध घाट पहुंचे, तो वहां का माहौल मातम से भर गया। 
 
Delhi Fire Tragedy Central Locking Failure, Iron Grills and Single Staircase Turned Fatal Details in Hindi

आग में मारे गए निशांक जैन के भाई दीपक जैन के सांत्वना देते हुए 

यह सिर्फ एक अंतिम संस्कार नहीं था, बल्कि कई जिंदगियों के अचानक बुझ जाने का दर्दनाक दृश्य था, जिसने हर मौजूद व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। मौजूद दोनों परिवारों के परिजनों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों की चीखें और सिसकियों ने घाट के वातावरण को भारी बना दिया, लेकिन सबसे हृदयविदारक क्षण तब आया, जब डेढ़ साल के मासूम बच्चे के शव को उसकी मां के साथ एक ही चिता पर रखा गया। 

Delhi Fire Tragedy Central Locking Failure, Iron Grills and Single Staircase Turned Fatal Details in Hindi

विलाप करते हुए दिल्ली अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजन

यह दृश्य देखते ही वहां मौजूद लोग खुद को संभाल नहीं सके। कई लोग फूट-फूटकर रो पड़े। जिनकी आंखें अब तक नम थीं, वे भी उस क्षण अपने आंसू रोक नहीं पाए।