CBSE Makes 3-Language Formula

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से 3-भाषा फॉर्मूला अनिवार्य

cbse

CBSE Makes 3-Language Formula

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने देश की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) 2023 की सिफारिशों को लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अब कक्षा 6 से तीन-भाषा फॉर्मूला (R1, R2, R3) अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा।

CBSE ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे नई पाठ्य पुस्तकों के आने का इंतजार न करें। जब तक आधिकारिक किताबें उपलब्ध नहीं होतीं, तब तक स्थानीय संसाधनों या सहायक सामग्री के जरिए तीसरी भाषा की पढ़ाई तुरंत शुरू कराई जाए। साथ ही, स्कूलों को चुनी गई तीसरी भाषा की जानकारी OASIS पोर्टल पर अपडेट करना भी अनिवार्य होगा।

इस आदेश का सबसे अहम असर छात्रों के भविष्य के विषय चयन पर पड़ेगा। बोर्ड के अनुसार, छात्र कक्षा 9 और 10 में केवल उन्हीं भाषाओं को चुन सकेंगे, जिन्हें उन्होंने कक्षा 6 में तीसरी भाषा के रूप में पढ़ा होगा।

CBSE के क्षेत्रीय कार्यालय इस व्यवस्था की सख्त निगरानी करेंगे। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में भाषाई दक्षता, बेहतर संवाद कौशल और सांस्कृतिक समझ विकसित करना है, ताकि वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें।