हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरी बस, उड़े परखच्चे, ये तस्वीरें दर्दनाक

हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरी बस, उड़े परखच्चे, ये तस्वीरें दर्दनाक

Bus Accident in Solan Himachal

Bus Accident in Solan Himachal

Himachal News : हिमचाल से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है| हिमाचल के सोलन जिले में यह बड़ा हादसा हुआ है| बताया जाता है कि, एक निजी बस अचानक खाई में जा गिरी है और इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि अबतक एक व्यक्ति की मौत की सूचना है| फिलहाल, इस हादसे की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासनिक, राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची हुई है| हादसे की चपेट में आये लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है|

सुबह 10 बजे के करीब हुआ हादसा ....

मिली जानकारी के अनुसार, यह निजी बस एके ट्रैवल्स की है और शनिवार सुबह सोलन से चायल जाने को निकली थी लेकिन बीच रास्ते में ही साधूपुर के नजदीक अचानक हादसे का शिकार हो गई| बताया जाता है कि बस 10 बजे के करीब खाई में गिरी|

हादसा क्यों-कैसे?

आपको बतादें कि, हादसे के बारे में अभी ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है| लेकिन हादसा कितना भीषण है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि बस खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए हैं| बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है|

पहाड़ी रास्तों में वाहन चलाना काफी कठिन...

बता दें कि, हिमाचल से अक्सर हादसे सामने आते रहते हैं| आयेदिन खबर आती है कि यहां वाहन खाई में गिर गया, वहां वाहन खाई में गिर गया| अबतक ऐसे हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है| दरअसल, हिमाचल एक पहाड़ी क्षेत्र है और ऐसे में यहां रास्ते बेहद कठिन हो जाते हैं| जरा सी चूक और जिंदगी खत्म वाला यहां हाल है| पहाड़ों के बीच तंग हालत में गुजरने वाले रास्ते हादसों को दावत देते रहते हैं|