"बुलंदशहर: सौतेली मां ने 3 साल की बेटी की हत्या, 6 साल का भाई बचा"

"बुलंदशहर: सौतेली मां ने 3 साल की बेटी की हत्या, 6 साल का भाई बचा"

Bulandshahr: Stepmother Murders 3-Year-Old Daughter

Bulandshahr: Stepmother Murders 3-Year-Old Daughter

Bulandshahr: Stepmother Murders 3-Year-Old Daughter, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। पहासू थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली में एक सौतेली मां ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपनी 3 साल की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक हमले में 6 साल के बड़े भाई ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

रॉड से वार और मासूम की चीखें
घटना बुधवार की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला पूनम अक्सर अपने सौतेले बच्चों से चिढ़ती थी। बुधवार को मामूली बात पर गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने दोनों बच्चों, विराट (6 वर्ष) और काव्या (3 वर्ष) को पीटना शुरू कर दिया। मां का रौद्र रूप देखकर 6 साल का विराट तो मौके से भाग निकला। मासूम काव्या भाग नहीं सकी। आरोप है कि पूनम ने उसे पकड़ लिया और लोहे की रॉड से उस पर ताबड़तोड़ वार करने लगी। बच्ची की चीखें सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने काव्या को मृत घोषित कर दिया।

क्यों बनी मां जान की दुश्मन?
गांव वालों के मुताबिक, सुरजावली निवासी विनोद नोएडा में काम करते हैं। 6 साल पहले उनकी पहली पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद उन्होंने पूनम से दूसरी शादी की। विनोद को पहली पत्नी से दो बच्चे थे। आरोप है कि पूनम इन बच्चों को पसंद नहीं करती थी और छोटी-छोटी बातों पर उन्हें बेरहमी से प्रताड़ित करती थी। बुधवार का गुस्सा मासूम काव्या के लिए जानलेवा साबित हुआ।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी सौतेली मां पूनम को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या की उचित धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।