रतिया मीडिया वेलफेयर क्लब के तीसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने बोबी गोस्वामी

रतिया मीडिया वेलफेयर क्लब के तीसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने बोबी गोस्वामी

Bobby Goswami unanimously elected president

Bobby Goswami unanimously elected president

रतिया:  रतिया मीडिया वेलफेयर क्लब की एक अहम बैठक बीती रात क्लब के कार्यालय में क्लब के तीन संरक्षकों भुवनेश झंडई,रिंपी जिंदल व नैब सिंह मंडेर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत करते हुए संरक्षक नैब सिंह मंडेर ने मीडिया क्लब के बीते वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट करते हुए किए गए क्लब के कार्यों की सराहना की,तत्पश्चात तत्कालीन मीडिया क्लब अध्यक्ष बोबी गोस्वामी ने संरक्षक मंडल को अपना लिखित इस्तीफा सौंपा। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इसके पश्चात क्लब के अध्यक्ष पद को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई,जिसके तहत रतिया मीडिया क्लब के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से बोबी गोस्वामी को तीसरी बार अध्यक्ष बनाने का निर्णय लेते हुए सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि अध्यक्ष बोबी गोस्वामी के नेतृत्व में रतिया मीडिया वेलफेयर क्लब जहां समाज सेवा के विशेष कार्य करेंगी वही सदस्यों ने एक मत से कहा की आज के परिवेश में पत्रकारों के सामने जहां अनेक चुनौतियां हैं सभी सदस्यों ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पूर्व की भांति अध्यक्ष बोबी गोस्वामी के नेतृत्व में मीडिया क्लब के पत्रकारों के हितों पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी और मीडिया क्लब के सभी साथी आपसी सहयोग व एकजूटता से समाज के पीड़ित लोगों की आवाज निष्पक्ष रूप से प्रशासन व सरकार तक उठाएंगे। वही क्लब के सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को अपनी कार्यकारिणी बनाने का अधिकार देते हुए गुलदस्ता भेंट कर उन्हें बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नव नियुक्त अध्यक्ष बॉबी गोस्वामी ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे क्लब के विकास और मीडिया के क्षेत्र में और भी बेहतर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस बैठक में भुवनेश झंडई,नैब सिंह मंडेर,रिंपी जिंदल,धर्मेंद्र गोस्वामी,राकेश ललित,सुरेश मंगला,नीटू गोयल,सुनील कुमार,अमन सेठी,लवली गिलोहत्रा,नरेंद्र बंसल,शैलेंद्र रोमी,प्रवीण दहिया,एडवोकेट गुरप्रीत सिंह मंडेर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।