झज्जर के सुबाना गांव में खूनी रंजिश: घर के बाहर खड़े युवक पर बुलेरो सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 20 से ज्यादा गोलियां बरसाकर की हत्या
Bloody Feud in Subana Village, Jhajjar
Bloody Feud in Subana Village, Jhajjar. झज्जर के सुबाना गांव में रंजिश को लेकर गांव निवासी हितेश उर्फ गुल्लु की हत्या कर दी गई। आरोपी बुलेरों में सवार होकर आए थे और 20 से अधिक राउंड फायर किए गए। जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय हितेश घर के बाहर खड़ा था। बुलेरो में 3-4 युवक आए और हितेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
इससे हितेश की मौत हो गई। मामला पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि दो साल पहले मृतक और आरोपियों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें अब इस वारदात को अंजाम दिया गया हैं।विज्ञापन
घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों को शिकायत पर गिरधरपुर के दो युवाओं को नामजद कर अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।