अजय राय की टिप्पणी पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी: कहा— "यह 140 करोड़ देशवासियों का अपमान, उजागर हुआ मोहब्बत की दुकान का चेहरा"

अजय राय की टिप्पणी पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी: कहा— "यह 140 करोड़ देशवासियों का अपमान, उजागर हुआ मोहब्बत की दुकान का चेहरा"

1000224978

BJP state president Pankaj Chaudhary was furious over Ajay Rai's comment

लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा की गई अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी को कांग्रेस की मानसिक हताशा करार दिया है।

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी अमर्यादित, निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी यह अभद्र टिप्पणी सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है।

पंकज ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रूप से पूरी तरह दिशाहीन और जनसमर्थन विहीन हो चुकी है। उनके नेता व्यक्तिगत टिप्पणियों और अपमानजनक शब्दों के सहारे अपनी कुंठा प्रकट करते हैं।

 

जिस प्रधानमंत्री ने अजय राय के अस्वस्थ होने पर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी, आज उन्हीं के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस की 'मोहब्बत की दुकान' का वास्तविक चेहरा आज देश के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है।